Uncategorized

झारखंड विस चुनाव : दूसरे चरण के 20 सीटों के लिए 223 उम्‍मीदवार

रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के लिए अब 223 प्रत्‍याशी रह गये हैं। नाम वापस लेने के आखिरी दिन सोमवार (17 नवंबर) को नौ प्रत्‍याशियों ने नाम वापस ले लिये। दूसरे चरण में पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, चाईबासा, तमाड़, तोरपा, सिसई, सिमडेगा, घाटशिला, सरायकेला, बहरागोड़ा, मंझगांव, जगन्‍नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, खूंटी, मांडर, कोलेबिरा में चुनाव होना है। इससे पहले 25 नवंबर को 13 सीटों में वोट डाले जायेंगे। झारखंड में कुल पांच चरणों में चुनाव होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button