रांची: झारखंड विधानसभा का मॉनसून सत्र अब सात अगस्त की बजाय आठ अगस्त से शुरु होगा. राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने मॉनसून सत्र के संशोधित औपबंधिक कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है.
मॉनसून सत्र के पहले दिन राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणिकृत प्रतियों को सभा पटल पर रखने के साथ ही शोक प्रस्ताव के बाद सभा की कार्यवाही स्थगित हो जाएगी. सत्र के दूसरे दिन नौ अगस्त को चालू वित्तीय वर्ष का पहला अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा.
जबकि 10 अगस्त को इस पर वाद-विवाद व मतदान के बाद विनयोग विधेयक को पारित किया जाएगा. 11 और 12 जुलाई को कई राजकीय विधेयक के पेश किये जाने की संभावना है. इस बार के मॉनसून सत्र में कोई भी मुख्यमंत्री प्रश्नकाल नहीं आएगा, क्योंकि विधानसभा में सोमवार को ही मुख्यमंत्री प्रश्नकाल लेने की परंपरा शुरु की गयी, लेकिन इस बार मॉनसून सत्र मंगलवार से शुरु हो रहा है और पांच दिवसीय शनिवार को समाप्त हो जाएगा.
मानसून सत्र हंगामेदार होने की संभावना हैं, CNT-SPT संसोधन का मामला, किसानो की आत्महत्या के मामले, राज्य में बढ़ती सांप्रदायिक घटनाये, राज्य में गिरती कानून-व्यवस्था ये कुछ ऐसे मुद्दे हैं जिसपर विपक्ष सरकार को घेरेगा.




