Uncategorized

झारखंड में राईट टू सर्विस गारन्टी के लिए पोर्टल व एन्डरायर्ड एप्लीकेशन

रांची: राईट टू गारन्टी ऑफ सर्विस एक्ट पोर्टल एवं एन्डरायड एप्लीकेशन का झारखण्ड में बुधवार को विधिवत् शुरूआत प्रोजेक्ट भवन में भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी सचिव जे सत्यनारायण ने किया। इस अवसर पर मुख्य सचिव, झारखंड सरकार आरएस शर्मा तथा आईटी के प्रधान सचिव एनएन सिंहा उपस्थित थें।

इस सर्विस के तहत् 55 सेवाएं प्रारंभिक रूप में सम्मिलित की गई है। विभिन्न संबद्ध विभागों से जुडी सेवाओं के ससमय कार्यन्वयन के लिए आईटी विभाग कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग के सहयोग से इन सेवाओं के लिए आवेदन, निष्पादन की प्रक्रिया एवं निष्पादन की तिथि आदि सभी मामलों पर नियंत्रण के लिए ‘‘ईनागरिक सेवा’’ शुरू की गई है। https://jhr.nic.in/csc के द्वारा एसएमएस के माध्यम से सूचना आवेदनकर्ता तथा अधिकारियों को संप्रेषित की जायेगी। इसे अब एंड्रोयड एप्लीकेशन से जोड़ दिया गया है ताकि अधिकारी अगर भौतिक रूप से भी कार्यालय में उपस्थित नही होते है तब भी उन्हें आवदेन की जानकारी एंड्रोयड एप्लीकेशन के माध्यम से मिल सकें।

यह सुविधा ‘‘ईनागरिक एंड्रोयाड एप्लीकेशन’’ अधिकारियों के अलावा कार्यालय कर्मियों, प्रज्ञा केन्द्रों तथा आम नागरिको के लिए भी उपलब्ध है। इस एप्लीकेशन के जुड़ने से जहां एक ओर अधिकारी एवं कार्यालय कर्मी ससमय कार्य का निष्पादन कर सकेंगे वही आम नागरिक इसका उपयोग कर वस्तु स्थिति से अवगत हो सकेंगे। सेवा निष्पादन के लिए पूर्व निर्धारित समय पर कार्य पूरा न होने पर प्रथम अपीलीय पदाधिकारी की सूचना आवेदनकर्ता को एसएमएस के माध्यम से मिल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button