Uncategorized

झारखंड बंद : पैसेंजर ट्रेन रोकी, बंद समर्थकों से निपटने के लिए पुलिस चौकस

रांची: स्थानीय नीति घोषित किेये जाने के विरोध में राज्य के अलग अलग हिस्सों से बंद समर्थकों के सड़क पर उतरकर बंद करवाने की सूचना है। राजधानी रांची में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं। पुलिस प्रशासन चौकस है जिससे आम लोग अपने गंतव्य तक आते जाते देखे जा रहे हैं। रामगढ़ जिले से खबर है कि बंद समर्थकों ने बरकाकाना गोमो पैसेंजर ट्रेन को भंडारीदह स्टेशन पर सुबह करीब छह बजे कुछ देर के लिए रोक दिया था। लगभग सभी जिलों में पुलिस गश्त बढ़ा दी गयी है। रांची के अलबर्ट एक्का चौक में घुड़सवार पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा दंडाधिकारी के साथ काफी संख्या मे पुलिसकर्मी तैनात किये गये हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button