Uncategorized

झारखंड : पार्टी के झंडे बैनर हटा माओवादियों ने लगाये वोट बहिष्कार के पोस्टर

गिरिडीह : जिले के उग्रवाद प्रभावित पीरटांड थाना क्षेत्र के खरपोका मोड़ पर बीती रात प्रतिबंधित माओवादी संगठन के सदस्यों ने राजनीतिक दलों के झण्डा-बैनर हटा दिये और वोट बहिष्कार से जुड़े बैनर लगा दिये। घटना के संबंध में बताया गया कि बीती रात करीब 11.30 बजे माओवादी दस्ते के छह या सात सदस्य नारा लगाते हुए खरपोका मोड़ पहुंचे और वहां पहले से लगे भाजपा, झाविमो के झण्डा और बैनर को हटाकर अपने बैनर लगाए। बताया गया कि कुछ देर तक नक्सली दस्ते के लोग वहां नारेबाजी करते रहे फिर वापस लौट गए।

पोस्टरिंग की सूचना देने वाले होंगे पुरस्कृत : पुलिस

गिरिडीह : झारखण्ड में तीसरे चरण के मतदान के तहत गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा क्षेत्र में कल नौ दिसम्बर को होने वाले मतदान के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये हैं। गिरिडीह के एसपी क्रांति कुमार गढिदेशी ने सोमवार को बताया कि सभी मतदान केन्द्रों में सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। शांतिपूर्ण माहौल में भयमुक्त मतदान सम्पन्न कराने के वास्ते सभी कलस्टरों पर पुलिस बल की तैनारी की गयी है। उन्होंने कहा कि नक्सली क्षेत्रों में वोट बहिष्कार की पोस्टरिंग करने वालों के नामों की सूचना देने वाले को पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button