Uncategorized

झारखंड की नई टीएसी गठित, 15 एसटी एमएलए सहित सीएम हेमन्त अध्यक्ष व चम्पई उपाध्यक्ष बने

रांचीः मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 20 सदस्यों वाली झारखण्ड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद के पुनर्गठन के प्रस्ताव पर अपनी सहमति प्रदान कर दी है। राज्यपाल के अनुमोदन के बाद अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री झारखण्ड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद के अध्यक्ष होंगे। माननीय मंत्री कल्याण चम्पई सोरेन परिषद के उपाध्यक्ष होंगे। झारखण्ड विधान सभा के अनुसूचित जनजाति के पन्द्रह विधायक इसके सदस्य होंगे। अनुसूचित जनजाति के दो गणमान्य सदस्य झारखण्ड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद के सदस्य तथा प्रधान सचिव कल्याण विभाग, सदस्य सचिव होंगे। इस प्रकार परिषद कुल बीस सदस्यों से गठित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button