Uncategorized

झारखंड: अगले 72 घंटों में कई हिस्सों में चलेगी आंधी

रांची : मौसम विभाग ने अगले 72 घंटों में झारखंड के कुछ हिस्सों में 50—60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी चलने का पूर्वानुमान लगाया है। विभाग के रांची स्थित केन्द्र ने इससे संबंधित अलर्ट जारी किया है। सहायक मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी डी. जी. हेडाऊ ने कहा है कि रविवार (13 अप्रैल, 2015) को झारखंड के कुछ हिस्सों में स्थानीय कारणों से गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के बिहार में प्रवेश करने के बाद झारखंड में भी इसका असर दिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button