Jhansi : उत्तर प्रदेश के झांसी में मऊरानीपुर थाना प्रभारी सुनीत कुमार सिंह का एक ऑडियो किल्प वायरल हुआ है. ऑडिया सुनने से पता चलता है कि वायरल ऑडियो थाना प्रभारी सुनित कुमार और पूर्व ब्लॉक प्रमुख लेखराज सिंह यादव के बीड के बातचीत का है. यह ऑडियो क्लिप वायरल होने के बाद मऊरानीपुर थाना प्रभारी को सस्पेंड कर दिया गया है. इस ऑडियो क्लिप पर संज्ञान लेते हुए एसएसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी को फौरी तौर पर निलंबित कर दिया गया है.
ऑडियो के वायरल होने के बाद यह साफ हो गया कि मऊरानीपुर थाना प्रभारी ने विभागीय गोपनीयता को तार-तार करते हुए मुठभेड़ से पहले ही अपराधी को इसकी और पुलिस भविष्य में क्या करने जा रही है यह सभी जानकारी मुहैया करा दी थी. अपराधी के सजग होने के बाद कल उसे पकड़ने का नाटक किया. जिसमें लेखराज अपने साथियों के साथ भाग निकला क्योंकि उसे इस पूरे घटनाक्रम के बारे में खुद सुनीत सिंह ने ही पहले से सब बता दिया था.
पूर्व में जेल भी जा चुके हैं मऊरानीपुर थाना प्रभारी सुनित कुमार
एसएसपी सिंह का कहना था कि मऊरानीपुर थाना प्रभारी जेल भी जा चुके हैं. बर्खास्त भी हो चुके हैं, लेकिन न्यायालय द्वारा नौकरी के लिए उपयुक्त पाए जाने के बाद उन्हें दोबारा नौकरी दी गई थी. गौरतलब है कि हाल ही में पुलिस से हुई मुठभेड़ में लेखराज भाग निकला था. वहीं, इस घटना से चंद दिनों पूर्व का एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें थाना प्रभारी सुनीत कुमार सिंह मोस्ट वांटेड लेखराज सिंह यादव से फोन पर बातचीत कर रहे हैं और भाजपा के दो बड़े नेताओ के नाम लेते हुए उन्हें समझने के लिए लेखराज को बता रहे हैं. साथ ही खुद को भी एक आपराधिक प्रवृत्ति का होने का दावा कर रहे हैं.
ऑडियो में लेखराज बार-बार थाना प्रभारी से मांग रहा मदद
इस वायरल ऑडियो में लेखराज बार-बार थाना प्रभारी सुनित कुमार से मदद मांग रहा है, मगर थाना प्रभारी उसे भाजपा जिलाध्यक्ष संजय दुबे और बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा का नाम लेकर बता रहे हैं कि इन नेताओं को समझ लो. नहीं तो कुछ भी संभव है. वह लेखराज को एनकाउंटर करने की अप्रत्यक्ष रूप से धमकी भी दे रहे हैं. वह कह रहे हैं कि सरेंडर कर दो नहीं तो एनकाउंटर में मार दिए जाओगे. लेखराज बार-बार खुद के लिए मदद मांग रहा है और सुनीत कुमार सिंह उसे हर बार सिस्टम में आने के लिए कह रहे हैं. वह लेखराज को समझा रहे हैं कि सपा सरकार में भी आप जेल गए थे, पप्पू सेठ के समय. इसलिए सिस्टम को समझा करो और समझने की कोशिश करो. लेकिन, लेखराज उनके आगे सरेंडर करने को तैयार नहीं हो रहा है.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button