Uncategorized

जीतेंगे अहमद पटेल: आजाद

नई दिल्ली, 31 जुलाई: कांग्रेस को भरोसा है कि पार्टी नेता अहमद पटेल गुजरात से राज्यसभा चुनाव जीतेंगे, क्योंकि कांग्रेस के पास भारतीय जनता पार्टी से 14 वोट ज्यादा हैं. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के अनुसार अहमद पटेल चुनाव जीतेंगे. उन्होंने कहा कि हमारे पास भाजपा से 14-15 वोट अधिक हैं.

वोट चुराने का प्रयास कर रही बीजेपी

आजाद राज्यसभा में विपक्ष के नेता भी हैं. उन्होंने कहा, फिर भी भाजपा कह रही है कि वह चुनाव जीतेगी. इसका मतलब यह है कि वे धोखाधड़ी की योजना बना रहे हैं और वोट चुराने का प्रयास कर रहे हैं.

यह भी पढें:अहमद को हराने के लिए बीजेपी ने बनायी रणनीति

निर्वाचन अयोग से किया संपर्क

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को रिश्वत देने की कोशिश में है, जिससे कि वह गुजरात के राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ वोट करें. गुजरात में आठ अगस्त को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले अपने आधा दर्जन विधायकों के इस्तीफा देने के बाद कांग्रेस ने शनिवार को निर्वाचन अयोग से संपर्क किया और भाजपा द्वारा विधायकों की कथित तौर पर खरीद-फरोख्त करने की उच्चस्तरीय जांच की मांग की.

एजेंटों ने संपर्क किया

कांग्रेस ने कहा कि तीन विधायकों -पुनाभाई गामित (व्यारा), मंगलभाई गामित (डंग) व ईश्वरभाई पटेल (धरमपुर)- से भाजपा व उनके एजेंटों ने संपर्क किया है. कांग्रेस ने शनिवार को अपने 51 विधायकों में से 44 को बेंगलुरु पहुंचा दिया. उल्लेखनीय है कि गुजरात विधानसभा की 182 सीटों में कांग्रेस के 51 विधायक हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button