Uncategorized

जामताड़ा में पारा शिक्षकों का सम्मेलन, सरकार से समान काम के लिए समान वेतन की मांग

News Wing

Jamtara, 02 December : झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक महासंघ की ओर से जामताड़ा नगर भवन में विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया. इससे पहले पारा शिक्षकों ने रैली निकाली और सरकार से समान काम के लिए समान वेतन देने की मांग की. रैली के बाद महासभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विक्रांत ज्योति ने कहा कि एकजुटता के साथ वोट बैंक बनते हुए अपनी मांग को हम सरकार से मनवाएंगे. उन्होंने कहा की हर बार हम पारा शिक्षकों को सरकार आश्वासन का घोल पिलाने का काम करती है. हम लोगों को जब तक समान काम के बदले समान वेतन नहीं दिया जाता है, तबतक आंदोलन जारी रहेगा. बस हम लोगों को इसी प्रकार से एकजुट होकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ने की जरूरत है. रैली में महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला अघ्यक्ष नीलाम्बर, सुमन कुमार सिंह, संजय दुबे, सिन्टु सिंह, रविन्द्र सिंह, मिहिर साधु,  सुरेश मंडल,  नारायण भंडारी,  इरफान अंसारी,  गोविन्द मंडल,  सबीर अंसारी सहित कई पारा शिक्षक मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button