
Jamtara : किंडर किड्स प्ले स्कूल में सोमवार को क्रिसमस धूमधाम से मनाया गया. स्कूल के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया. समारोह का उद्घाटन स्कूल की संचालिका अर्चना चौधरी ने किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रभु ईसा मसीह का अवतार मानवता की भलाई के लिए ही हुआ था. सारे धर्म उस परमपिता परमात्मा के नाम की शिक्षा देते हैं. किसी भी धर्म का त्योहार हो, हमें बिना भेदभाव के और समाज की भलाई के लिए सब में बढ़ चढ़कर योगदान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि यीशु ने तीस वर्षों तक एक सामान्य जीवन जिया. इसके बाद नगर के विभिन्न आराधना गृहों में जाकर पुस्तकों और साहित्य को पढ़ा. मानव सेवा और परमेश्वर का सन्देश लोगों तक पहुंचाने का कार्य प्रभु ने किया. उन्होंने बहुत से चमत्कार किये. उन्होंने बीमारों को प्रार्थनाओं के जरिये स्वस्थ किया.
ये थे उपस्थित
मौके पर स्कूल की शिक्षिका जयश्री दे, गानु कुमार, नितेश कुमार, यीशु कुमार, नन्ही परी, अर्रव कुमार, श्रेया कुमारी, अनिमेश कुमार, सूर्या कुमार सहित अन्य छात्र मौजूद थे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




