Uncategorized

जामताड़ाः शराबबंदी को ले आजसू महिला मोर्चा ने किया धरना प्रदर्शन

NEWSWING

Jamtara, 06 November : सोमवार को मिहिजाम इंदिरा चौक पर आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शराबबंदी को लेकर धरना प्रदर्शन किया. साथ ही उन्हेंने जुलूस भी निकाला. आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार से पूरे झारखंड में शराबबंदी करने की मांग की. मौके पर जिला महिला मोर्चा की अध्यक्ष बबीता देवी ने कहा कि शराबबंदी को लेकर हम धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और जुलूस भी निकाला गया है. सरकार को हर हाल में शराब बंद कर देना चाहिए. शराब के कारण लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं. इसका असर स्कूली छात्रों पर भी पर रहा है. कम उम्र के छात्र शराब का सेवन कर रहे हैं. हर गली मुहल्ले में शराबियों की तादात बढ़ते जा रही है. महिलाओं का घर से निकलना दूभर हो गया है. इसके साथ ही बबीता देवी ने झारखंड की यही ललकार, शराब बंद करे सरकार का नारा लगाया. उन्होंने कहा कि इसी नारे के साथ हम लोगों ने शराबबंदी के लिए आंदोलन किया है. जब तक झारखंड में शराबबंदी नहीं की जाती, तब तक हम लोगों का आंदोलन जारी रहेगा. हम लोग एकजुट होकर शराबबंदी के विरोध में आंदोलन करते रहेगें.

ये थे मौजूद

मौके पर सचिव धरा मेहता, प्रवक्ता मीरा देवी, उपाध्यक्ष प्रतिमा देवी, नेहा कुमारी सहित अन्य महिलाएं मौजूद थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button