Uncategorized

जामताड़ाः भाजपा ने सौंपा एसपी को ज्ञापन, विधायक इरफान अंसारी पर कार्रवाई की मांग की

News Wing Jamtara, 08 December: जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के द्वारा नारायणपुर के एएसआइ के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर भाजपा का रुख काफी अक्रामक है. भाजपा ने विधायक पर कार्रवाई की मांग करते हुए एक ज्ञापन जामताड़ा एसपी डॉ जया रॉय को दिया. जामताड़ा जिला भाजपा महामंत्री सोमनाथ सिंह ने कहा कि विधायक एक धर्म विशेष के नेता के रूप में काम कर रहे हैं. जो उनको शोभा नहीं देता. कहा कि विधायक पद का अपना कोई धर्म नहीं होता. जामताड़ा विधायक, विधायक नहीं इरफान अंसारी के रूप में काम कर रहे हैं. आए दिन तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं एवं हिंदू समाज के विरोधी के रूप में उनका चेहरा सामने आया है. उन्होंने कहा कि विधायक को ये शोभा नहीं देता की कानून व्यवस्था को अपने पद का दुरुपयोग कर प्रभावित करें. जनता उनको आने वाले चुनाव में जवाब देगी. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button