News Wing
Patna, 22 November: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने जांच एजेंसियों को खुली चुनौती देते हुए कहा कि हम ना तो जांच और ना ही किसी जांच एजेंसी से डरते हैं. अगर किसी जांच एजेंसी को पूछताछ करनी है तो वो हमसे पटना आकर पूछताछ करें. राबड़ी ने कहा कि चाहे वह ईडी हो या आयकर विभाग, मैं उनका तिरिया चरित्र जानती हूं. हमने क्या गलती की है? केंद्र को जवाब देना चाहिए और राज्य को भी जवाब देना चाहिए. तुम लोगों को जितना नोटिस भेजना है भेजो, नोटिस पर नोटिस भेजते रहो.
यह भी पढ़ें: राजद ने अगला बिहार विस चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में लड़ने की घोषणा की
मोदी पर भी प्रतिक्रिया देने के लिए तैयार बैठे हैं लोग
राबड़ी देवी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय के बयान पर भी तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा, भाजपा के अध्यक्ष ने हाथ काट डालने के बारे में काफी कुछ कहा है. यदि उनमें साहस है तो अब उन्हें अपने शब्द को अमल में लाने दीजिए, लेकिन उन्हें याद रखना चाहिए कि कई ऐसे लोग हैं जो सम्मानित नेता मोदी पर भी इस तरह की प्रतिक्रिया के लिए तैयार बैठे हैं. बता दें कि भाजपा के अध्यक्ष राय ने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर उठने वाले हाथ और अंगुली को तोड़ या काट दिया जायेगा.
बता दें कि मंगलवार को राजधानी पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में लालू प्रसाद की 10वीं बार ताजपोशी की गई. उसके बाद राजद के खुले अधिवेशन में पार्टी ने तेजस्वी यादव को अपना सीएम कैंडिडेट घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: पटनाः लालू की ताजपोशी, दसवीं बार बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




