Uncategorized

जर्जर पुल और ख़तरे में ज़िन्दगी

राँची : चुटिया से नामकुम को जोड़ने वाली स्वर्णरेखा नदी पर बने पुल की हालत जर्जर हो चुकी है और कभी भी ये पुल दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। रोज़ाना इस पुल से दर्ज़नो स्कूल वाहन और सैकड़ो बड़ी गाड़ियां गुजरती है, लेकिन इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं। पुल के एक तरफ नगर विकास मंत्री सीपी सिंह का क्षेत्र है और दूसरी ओर भाजपा के ही रामकुमार पाहन का क्षेत्र है। लेकिन पुल किसके विधानसभा में है, ये आजतक रहस्य बना हुआ है, इसीलिए दोनों अपनी जवाबदेही से भी बच जाते है। स्थानीय लोगों ने कई बार इसके लिए आवाज़ उठाई लेकिन किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की गयी। अब हालत ये है की हाल में हुई बारिश की वजह से यह पुल डूब चुका था, इसकी ढलाई उखड़ चुकी है, छड़ बाहर आकर हादसे का संकेत दे रहे है, और पिलर भी पत्थर की दीवार पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button