NEWS WING
Ranchi, 18 October: इंटक के राष्ट्रीय सचिव, झारखंड इंटक के संयुक्त सचिव, झारखंड युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजेंद्र प्रसाद के बेटे जमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह को अब बॉडी गार्ड की जरूरत नहीं है. ऐसा बोकारो पुलिस प्रशासन का मानना है. पुलिस की तरफ से बोकारो के सार्जेंट मेजर ने फोन पर इस बात जानकारी जयमंगल सिंह को दी है. जिसके बाद जयमंगल सिंह ने बोकारो एसपी को एक चिट्ठी लिखी है.
क्या लिखा है चिट्ठी में
जयमंगल सिंह ने बोकारो एसपी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि “मैं सुरक्षा समीक्षा की व्यवस्था को नहीं जानता हूं. लेकिन, जब भी किसी से सुरक्षा वापस ली जाती है, तो उसको बताया जाता है कि आपसे सुरक्षा किन कारणों की वजह से वापस ली जा रही है.” जयमंगल ने यह भी लिखा है कि “अगर आपने ऐसा कोई आदेश अपने कर्मियों को नहीं दिया है, तो उन्हें मेरे बॉडीगार्ड को वापस लेने से रोके. और अगर आदेश दिया है, तो मैं अविलंब अपने बॉडीगोर्डों को पुलिस लाइन भेजने का काम करूंगा.” जयमंगल ने यह भी कहा कि “मेरी हत्या की साजिश कहीं ना कहीं रची जा रही है. अगर मुझे कुछ होता है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी बोकारो पुलिस-प्रशासन की होगी.”




