
JAMMU : जम्मू कश्मीर के नौशेरा और राजौरी में हुए अलग-अलग आंदोलनों के दौरान पीडीपी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प हुई. दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं के बीच हुए संघर्ष में आज पांच लोग घायल हो गये. बता दें कि जम्मू कश्मीर में भाजपा और पीडीपी के गठबंधन वाली सरकार चल रही है. दोनों दल सत्ता के सहयोगी तो हैं, लेकिन अंदरूनी अनबन भी सतह पर आती रहती है. एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक घटना में सरपंचों बहादुर सिंह, नरिन्द्र कुमार सिंह, छोटू राम चौधरी, सुखदेव सिंह और ओम प्रकाश घायल हो गये. घायलों को राजौरी में इलाज के बाद जम्मू के जीएमसी अस्पताल भेजा गया है. अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने एक मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी देखें- यूपी में राजनीतिक धमाका, सपाई नरेश अग्रवाल हो गये भाजपाई
बीजेपी विधायक ने पीडीपी कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
भाजपा विधायक रवीन्द्र रैना ने एक बयान में आरोप लगाया कि पीडीपी कार्यकर्ताओं ने नौशेरा में उनकी पार्टी के नेताओं पर हमला किया था और वे‘‘ गंभीर’’ रूप से घायल हो गये. रैना ने आरोप लगाया कि यह घटना एक‘‘ शांतिपूर्ण जुलूस’’ के दौरान हुई. पीडीपी नेता ओम प्रकाश चौधरी ने भवानी मंडल अध्यक्ष बहादुर सिंह और भाजपा जिला प्रमुख नरिन्द्र कुमार पर हमला किया. उन्हें उप- जिला अस्पताल, नौशेरा में भर्ती कराया गया और इसके बाद उन्हें जीएमसी जम्मू ले जाया गया.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप




