
Jamshedpur : लौहनगरी जमशेदपुर में इंसानियत को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है. जुबली पार्क के पास बीच सड़क पर बैठे दिव्यांग को लात मारते पुलिसकर्मियों की करतूत आसपास के लोगों ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली. जानकारी के अनुसार मानसिक और शारीरिक रूप से अक्षम एक व्यक्ति शहर के जुबली पार्क के पास सड़क पर बैठा था, तभी उस स्थान पर पुलिस की एक गाड़ी आ पहुंची. गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मियों ने सड़क पर उस दिव्यांग को बैठे देखा. बस इसी बात को लेकर दारोगा ने लात मारकर दिव्यांग को उस स्थान से हटाने की कोशिश की. लात मारने के बाद भी जब दिव्यांग नहीं हटा, तो दारोगा ने गाड़ी से डंडा निकालकर उसपर बरसाना शुरू कर दिया. फिर भी वह दिव्यांग उस स्थान से टस से मस नहीं हुआ. इसके बाद दारोगा के साथ आए कुछ सिपाहियों ने उसे उठाकर दूसरी स्थान पर छोड़ दिया.
इसे भी पढ़ें – साहब आप तो कागजों पर वो हादसा देख रहे हैं, मैंने अपनी नंगी आंखों से नक्सलियों का वो तांडव देखा हैः पीसी देवगम
इसे भी पढ़ेंः बकोरिया कांड : एडीजी एमवी राव ने सरकार को लिखा पत्र, डीजीपी डीके पांडेय ने फर्जी मुठभेड़ की जांच धीमी करने के लिए डाला था दबाव
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




