Uncategorized

जमशेदपुर: चिकित्सा पदाधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

News Wing Jamshedpur, 24 August: जिस विभाग की जिंदगी भर सेवा की. वहीं से सेवानिवृत होने के बाद अगर पेंशन भुगतान के लिए रिस्वत मांगी जाए तो भ्रष्टाचार सूबे में कितने चरम पर अंदाजा लगाया जा सकता है. यही हुआ जमशेदपुर में. सेवानिवृत एएनएम से लंबित पेंशन राशि की निकासी एवं भुगतान के एवज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ही रिश्वत मांगने लगा. वो भी चालिस हजार. 

पकड़े गए रंगे हाथ 

  बुजुर्ग रिटायर्ड कर्मी ने मामले की शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से की. मामले की जांच करने के बाद एसीबी ने शिकायत को सही पाया और कार्रवाई करते हुए चिकित्सा प्रभारी ज्योती स्नेहलता और प्रधान लिपिक अनिल कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरप्तार किया. 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button