Uncategorized

जमशेदपुर के पोटका में आज से “कहानी मेला” जुटेंगे कई साहित्यकार

Jamshedpur : पोटका के टंगराइन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में 6 से 8 जनवरी तक कहानी मेले का आयोजन किया गया है. जिसमें शहर के कई साहित्यकार पहुंचेंगे. कहानी पढ़ने, सुनने व समझने की क्षमता के विकास के लिए पहली बार बड़े पैमाने पर कहानी मेले का आयोजन टंगराइन स्कूल में किया जा रहा है. इसमें बड़ी संख्या में साहित्यकारों व रंगकर्मियों का जुटान होने जा रहा है.

ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कथाकार जयनंदन भी होंगे उपस्थित

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद तिवारी ने बताया कि मेले के पहले दिन छह जनवरी को शहर के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सी भास्कर राव, युवा ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता कथाकार जयनंदन, साहित्य समीक्षक विजय शर्मा, संताली साहित्यकार दिगंबर हासदा, रंगकर्मी अवतार सिंह, संजय भारती व रविकात मिश्रा तथा पत्रकार संजय प्रसाद व अखिलेश्वर पाडेय इस कहानी मेलs में उपस्थित रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: लड़की ने तोड़ा शादीशुदा लड़के से रिश्ता, तो लड़के ने फेसबुक पर डाल दी गर्लफ्रेंड की न्यूड फोटो

कहानियों को किया जायेगा संकलित

प्रधानाध्यापक ने बताया कि कहानी मेले को सफल बनाने के लिए विद्यालय परिवार पूरी निष्ठा से जुटा हुआ है. इस कहानी मेला में सुनायी जानेवाली कहानियों को इकट्ठा किया जाएगा और वीडियो तैयार किया जाएगा. साथ ही उन्हें प्रकाशित भी किया जायेगा, ताकि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रवीण साहित्यकारों, रंगकर्मियों व पत्रकारों द्वारा कही गयी कहानियों से कुछ सीखने का मौका मिले.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button