Uncategorized

जन्‍मदिन पर मोदी ने मां से लिया आशाीर्वाद

गांधीनगर: अपने 64वें जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी मां हीराबेन से आशीर्वाद लेने गांधीनगर पहुंचे। मोदी को जापान के प्रधानमंत्री शिंजों आबे ने भी फोन कर जन्मदिन की बधाई दी। वियतनाम दौरे पर गए राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का भी पीएम मोदी के पास बधाई देने के लिए फोन आया। पीएम अपनी मां के पास सिंपल गाड़ी से बिना कोई सिक्यॉरिटी के गांधीनगर पहुंचे। प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी का यह पहला जन्मदिन था। इस मौके पर मां हीराबेन ने जम्मू-कश्मीर बाढ़ पीड़ितों की मदद लिए प्रधानमंत्री राहत फंड में 5000 रुपए दान दिए। इस मौके पर मां हीराबेन ने अपने पीएम बेटे को मिठाई भी खिलाई।

मोदी को जापानी पीएम शिंजो आबे का जन्मदिन की बधाई के लिए फोन किया। हाल ही में मोदी जापान यात्रा से वापस आए हैं। मोदी की जापान यात्रा के बाद दोनों देशों के रिश्तों में गर्मी आई है। जापानी पीएम के बधाई फोन को भी इसी रूप में देखा जा रहा है। आज चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत दौरे के पहले दिन अहमदाबाद पहुंचने वाले हैं। आज मोदी अहमदाबाद में ही चीनी प्रीमियर के साथ डिनर करेंगे।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पत्नी पेंग लियुआन के साथ बुधवार को अहमदाबाद पहुंचेंगे। पीएम मोदी ने आज सुबह ही ट्वीट कर कहा, ‘चीन और इंडिया के बीच खास रिश्ता है। हम दोनों मिलकर नया इतिहास रच सकते हैं। बेहतर कल और संपूर्ण मानवता के लिए दोनों देशों के बीच अच्छे रिश्ते जरूरी हैं।’ दोनों देशों के बीच उन मुद्दों पर भी बातें होंगी जिनसे रिश्तों में मधुरता की जमीन मजबूत होगी। वे मुद्दे भी होंगे जिनकी वजह से दोनों के संबंधों में खटास आती रहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button