
गुमला से दो अपराधी को बुलाकर दिया गया था लूट की घटना को अंजाम
Ranchi : 4 मई की रात कोतवाली थाना क्षेत्र के हरमू रोड स्थित स्टील इंडिया नामक छड़-सीमेंट की दुकान से दो हथियारबंद अपराधियों ने 12 लाख नकद रुपये और दो मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गये थे. पुलिस ने इस लूटकांड का खुलासा करते हुए मास्टर माइंड सहित चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में लूटकांड का मास्टर माइंड प्रवीण मुंडा, राहुल लकड़ा, अनमोल रोशन मिंज और आकाश कुमार शामिल है. पुलिस ने इनके पास से एक पिस्टल,एक इंसास रायफल की गोली, लूट के पांच लाख 68 हजार 500 रुपये, लूट में प्रयुक्त एक पल्सर बाइक और एक ऑटो, चार मोबाइल फोन और एक बैग बरामद की है.
इसे भी पढ़ें – जेएमएम लोहरदगा जिला उपाध्यक्ष ने युवती के साथ की मारपीट, पुलिस युवक-युवती से सुखदेवनगर थाना में कर रही पूछताछ
15 दिन दुकान में काम कर की दुकान की रेकी
एसएसपी कुलदीप द्विवेदी ने गुरुवार को देर शाम प्रेस कांफ्रेस में बताया कि लूटकांड का मास्टर माइंड प्रवीण मुंडा ने 15 दिन दुकान में काम कर रेकी की. इसके बाद दो अपराधियों अनमोल और राहुल को गुमला से बुलाया और घटना को अंजाम दिया. इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि लूट की घटना को अंजाम देने वाले अपराधी कोतवाली थाने के सोमाबाड़ी पुरानी रांची इलाके में आये हुए है. जो किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के बाद छापेमारी की गयी. जिसमें तीन अपराधी पकड़े गये. तीनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर सभी ने अपने अपराध को स्वीकार किया. इनकी निशानदेही पर एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी की गयी. छापेमारी टीम में कोतवाली इंस्पेक्टर श्यामानंद मंडल, तारिक अनवर, रामनारायण सिंह, मनीष तिवारी सहित सशस्त्र बल शामिल थे. मौके पर सिटी एसपी अमन कुमार, डीएसपी भोला सिंह मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – खबरें अपराध की : युवती बोली, हैलो सर, मैनेजर सर बात कीजिए, बात करने के बाद खाते से गायब हुए रुपये
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




