Uncategorized

 चीन-बांग्लादेश संबंधों को लेकर भारत चिंता न करे  :  हसीना

DHAKA : बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि ढाका के चीन के साथ बढ़ते संबंधों को लेकर भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है.  उन्होंने जोर देकर कहा कि बीजिंग के साथ सहयोग देश के विकास की खातिर है. हसीना ने कहा कि उनकी सरकार के लिए केवल विकास महत्वपूर्ण है और वह बांग्लादेश के विकास में मदद देने वाले हर देश के साथ सहयोग करने को तैयार है. हसीना ने अपने आधिकारिक आवास पर भारतीय पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल से कहा,  हम निवेश और सहयोग चाहते हैं, चाहे जो भी इसकी पेशकश करे.  

इसे भी पढ़ें – सेना का जवान अभिषेक सिंह है टीपीसी का सहयोगी, वीडियो में नाचते दिख रहे हैं

हम देश का विकास चाहते हैं : हसीना

शेख हसीना ने कहा कि हम देश का विकास चाहते हैं. हमें अपने लोगों के बारे में सोचना होगा क्योंकि वे ही विकास के लाभार्थी हैं. उन्होंने कहा कि भारत, चीन, जापान यहां तक कि पश्चिम एशियाई देश भी सहयोग के लिए बांग्लादेश आ रहे हैं. हसीना ने कहा,  भारत को चिंता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा,  मेरा सुझाव तो यह है कि भारत को बांग्लादेश समेत अपने पड़ोसियों से अच्छे संबंध रखने चाहिए ताकि क्षेत्र का आगे भी विकास हो सके और हम दुनिया को दिखा सकें कि हम सब मिलकर काम करते हैं.

इसे भी पढ़ें – झारखंड की वो पहली लेडी मुखिया जिसे बीजेपी ज्वाइन करते ही मिला बॉडीगार्ड  

रोहिंग्या मुसलमानों को वापस भेजने में भारत मदद करे

हसीना ने म्यांमार से जान बचा कर भागे लाखों रोहिंग्या मुसलमानों को वापस उनके देश भेजने में भारत से मदद करने का अनुरोध किया. उन्होंने आशंका जताई कि बांग्लादेश में लंबे समय तक रहने से सुरक्षा को खतरा हो सकिता है. तीन दिवसीय बांग्लादेश-भारत मीडिया संवाद में शामिल होने के लिए कोलकाता और नयी दिल्ली के पत्रकार बांग्लादेश आये हुए हैं.  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button