Uncategorized

चार देशों के हाकी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को 3.1 से हराया

Tauranga : मजबूत डिफेंस और धारदार आक्रमण के दम पर भारत ने चार देशों के आमंत्रण हाकी टूर्नामेंट के आखिरी राउंड राबिन मैच में न्यूजीलैंड ने 3 . 1 से हराया. भारत को आखिरी मैच कल बेल्जियम से खेलना है जिसने जापान को 4 . 1 से मात दी. भारत के लिये युवा ब्रिगेड हरमनप्रीत सिंह (दूसरा मिनट ) , दिलप्रीत सिंह ( 12वां) और मनदीप सिंह ( 47वां ) ने गोल दागे. गौरतलब है कि पिछले मैच में भारत को बेल्जियम ने 2 . 0 से हराया था.

इसे भी पढ़ें- सांसद रामटहल के गोद लिये गांव में दो कमरे में दो शिक्षकों के भरोसे होती है नौ कक्षाओं की पढ़ाई (देखें वीडियो)

न्यूजीलैंड को भारतीय सर्कल में हमला बोलने के नहीं मिले ज्यादा मौके

भारत ने आज शनिवार को अपनी गलतियों से सबक लेकर आक्रामक खेल दिखाया. इसका फायदा दूसरे ही मिनट में महला जब मनदीप ने टीम को पेनल्टी कार्नर दिलाया. इसे हरमनप्रीत ने गोल में बदला. दूसरे ही मिनट में गोल गंवाने के बाद कीवी टीम दबाव में आ गयी. भारत ने अग्रले कुछ मिनट तक अपना डिफेंस बेहद मुस्तैद रखा. न्यूजीलैंड को भारतीय सर्कल में हमले बोलने के ज्यादा मौके नहीं मिले.

इसे भी पढ़ें- उग्रवादी गोपाल ने JJMP के जिस पप्पू लोहरा दस्ता पर बकोरिया कांड को अंजाम देने की बात कही थी, उसी दस्ते का गुडडू यादव लातेहार में मारा गया

कैसा रहा खेल का हाल

भारतीय जूनियर खिलाड़ी दिलप्रीत सिंह ने भारत के लिये दूसरा गोल करक बढत 2 . 0 की कर दी. भारत ने 42वें मिनट में एक पेनल्टी कार्नर गंवाया जिसे केन रसेल ने गोल में बदलकर न्यूजीलैंड को मैच में लौटाने की कोशिश की लेकिन भारतीय टीम दबाव में नहीं आयी. मनदीप ने 47वें मिनटमें गोल करके भारत का स्कोर 3 . 1 कर दिया. भारत के कोच शोर्ड मारिन ने कहा कि हमने बहुत अच्छी शुरूआत की. मैं टीम के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं क्योंकि हम काफी तैयारी के साथ उतरे थे और बेहतर प्रदर्शन की ललक दिख रही थी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button