Uncategorized

चारा घोटाले में लालू की पेशी, विटनेस नदारद, 39 गवाहों को जारी हुआ सम्मन

Ranchi : चारा घोटाला के आरसी 47 ए/96 मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रदीप कुमार की अदालत में पेश हुए. इस मामले में पूर्व सांसद डा आरके राणा और जगदीश शर्मा सहित अन्य आरोपी भी पेश हुए. मामले में सीबीआई की ओर से गवाही होनी थी. लेकिन गवाह के उपस्थित नहीं होने के कारण गवाही नहीं हुई. अदालत ने सीबीआई को गवाहों को पेश करने का भी आदेश दिया ताकि मामले की जल्द सुनवाई हो सके. सीबीआई के वरीय विशेष लोक अभियोजक बीएमपी सिंह ने बताया कि मामले में 39 गवाहों को सम्मन जारी किया जा चुका है. सोमवार से सभी गवाहों को लगातार प्रस्तुत किया जायेगा. गौरतलब है कि यह मामला डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी से जुड़ा है.

 

इसे भी पढ़ें : JPSC की 12,512 नियुक्तियां थी शक के दायरे में, दिये गये थे CBI जांच के आदेश, परीक्षा के 7 साल बाद भी न्याय की आस में छात्र

मुसहर सेवा संघ के अध्यक्ष मिले लालू से

बिहार मुसहर सेवा संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रेमलाल सादा ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. प्रेमलाल सादा जदयू में शरद गुट के नेता भी हैं. प्रेमलाल सादा ने लालू से मुलाकात के बाद बताया कि लालू यादव गरीबों के नेता हैं. न्यायालय पर पूरा भरोसा है उनको. न्याय जरूर मिलेगा. कार्यकर्ता हतोत्साहित नहीं हैं. इस समय सबको मिलकर काम करने की जरूरत है. सीबीआई अपने आका के निर्देश पर काम कर रही है. बिहार मुसहर सेवा संघ के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के लिए खाने पीने के सामान भी लेकर आए थे. प्रेमलाल सादा के साथ कई कार्यकर्ता भी आए थे. 

इसे भी पढ़ें : क्या देवघर जिला प्रशासन ने गलत तरीके से शिबु सोरेन का नाम हटाकर सांसद निशिकांत दुबे को विद्युत कमेटी का अध्यक्ष बनाया !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button