Uncategorized

चतरा : वृद्ध की गोली मारकर हत्या, अज्ञात अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

Chatra : इटखोरी थाना क्षेत्र के पितीज गांव में सोमवार को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर अमृत साव नाम के एक वृद्ध की हत्या कर दी. अपराधियों ने मृतक के सिर में नजदीक से दो गोलियां मारी. जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. अमृत साव पीटीज देवी मंडप के पुजारी थे. इधर, घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चतरा सदर अस्पताल भेज दिया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कलाली चौक के पास चतरा मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की.

क्या है पूरी घटना

जानकारी के अनुसार, अमृत साव शाम के करीब चार बजे अपने घर से पितीज के डाक बंगला चौक की ओर जा रहे थे. इसे दौरान रास्ते में पुल के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे दो अपराधियों ने अमृत साव के गोलियां चला दी. दोनों गोलियां उसके सिर में लगी. वहीं गोली मारने के बाद दोनों अपराधी चतरा की ओर फरार हो गए. गोली किसने और क्यों मारी है फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो पाया है. इधर पुलिस ने भी अपराधियों को पकड़ने के लिए छापामारी अभियान तेज कर दी है.

इसे भी ढ़ें: कुछ इस तरह रहा गरीब कल्याण वर्ष-2017­: भुखमरी से 04 और अस्पतालों में लगभग 1000 मौत, 2016 की तुलना में आठ लाख घट गये रोजगार

मृतक के परिवार को दी जायेगी सारी सरकारी सुविधाएं : बीडीओ

थाना प्रभारी अशोक राम ने बताया है कि हत्या क्यों की गई है इसकी छानबीन जारी है. उन्होंने कहा कि जल्द हीं हत्याकांड में शामिल अपराधी पुलिस के गिरफ्त में होंगे. हांलाकि घटना स्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों के नहीं रहने के कारण घटना की स्पष्टीकरण नहीं हो पायी है. वहीं बीडीओ उत्तम कुमार ने कहा कि मृतक के परिवार को सरकार की ओर से सारी सुविधाएं दी जायेगी.

क्या है ग्रामीणों की मांग

जाम में शामिल प्रमुख गुड़िया देवी, मुखिया कुसुम देवी ने अपराधियों की गिरफ्तारी, पीटीज में पिकेट स्थापित करने, परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग की.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button