Uncategorized

चतराः टंडवा के आम्रपाली कोल परियोजना में प्रति ट्रक 2300 रुपया की अवैध वसूली को लेकर प्राथमिकी दर्ज

Ranchi: चतरा के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना में ट्रक मालिकों से 2300 रुपया प्रति ट्रक की अवैध वसूली की जा रही है. न्यूज विंग ने दो दिन पहले भी इस संबंध में खबर प्रकाशित किया था. अब इस खबर की पुष्टि हो गयी है. ताजा सूचना यह है कि ट्रक मालिक इस अवैध वसूली का विरोध कर रहे हैं और इस सिलसिले में टंडवा थाना में एक प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. 

इसे भी पढ़ेंः मगध व आम्रपाली कोल परियोजन में प्रति ट्रक 2300 रुपये की वसूली, महीने में वसूली का हिसाब 6.90 करोड़

इसे भी पढ़ेंः सेना का जवान अभिषेक सिंह है टीपीसी का सहयोगी, वीडियो में नाचते दिख रहे हैं 

ट्रक पर कोयला लोड करने से रोक दिया

जानकारी के मुताबिक टंडवा थाना के फुलवरिया गांव निवासी सुरेश यादव का 12 चक्का ट्रक आम्रपाली कोलियरी में चलता है. 12 मार्च की सुबह जब उनकी ट्रक कांटा पर लोडिंग के लिए पहुंचा, तब कैलाश यादव, नरेश यादव समेत 10 लोगों ने चालक से बोला कि सुरेश यादव की गाड़ी आम्रपाली कोलियरी में नहीं चलेगा. क्योंकि सुरेश यादव के द्वारा 2300 रुपया वसूलने का विरोध किया जा रहा है. इस घटना के बाद सुरेश यादव ने टंडवा थाना की पुलिस को पूरे मामले की लिखित जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने रंगदारी का केस दर्ज कर लिया है. हालांकि अभी तक अारोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है.

इसे भी पढ़ेंः  टंडवा में हर माह होती है 10 करोड़ की अवैध वसूली, जांच के लिए गृह विभाग ने बनाया एसआईटी का प्रस्ताव, पर आदेश नहीं निकला

इसे भी पढ़ेंः रघुवर सरकार ने माओवादी व टीपीसी को धन मुहैया कराने वाले रघुराम रेड्डी के खिलाफ नहीं की कार्रवाई

आरोपियों को है टीपीसी का समर्थन

सूत्रों ने बताया कि जो लोग 2300 रुपया प्रति ट्रक रंगदारी वसूलने का काम करते हैं, उनको उग्रवादी संगठन टीपीसी का संरक्षण मिला हुआ है. टीपीसी के उग्रवादियों के डर से ट्रक मालिक विरोध नहीं करते हैं. उल्लेखनीय है कि टंडवा का इलाका टीपीसी उग्रवादियों के लिए पैसा उगाही के लिए महत्वपूर्ण है. अवैध वसूली को लेकर चतरा जिला से लेकर सरकार के स्तर पर कई बार जांच करने का आदेश-निर्देश जारी किया गया, लेकिन अब तक कोई भी जांच मुकाम तक नहीं पहुंचा.

इसे भी पढ़ेंः टंडवा में हर माह होती है 10 करोड़ की अवैध वसूली, जांच के लिए गृह विभाग ने बनाया एसआईटी का प्रस्ताव, पर आदेश नहीं निकला

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button