Uncategorized

चंडीगढ़: “महिलाएं कहीं भी, कभी भी आने-जाने के लिए स्वतंत्र”

News Wing
Chandigarh, 12 August: हरियाणा प्रदेश भाजपाअध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे और उसके एक दोस्त के द्वारा वर्णिका कुंडू के साथ की गई छेड़छाड़ मामले के विरोध में चंडीगढ की महिलाओं ने मार्च किया. महिलाओं के इस मार्च का उददेश्य था “महिलाएं किसी भी समय, कहीं भी आने जाने के लिए आजाद हैं”, इस जुलूस में चंडीगढ की सैंकडों महिलाएं शामिल हुईं.

मार्च में शामिल युवतियों और उम्रदराज महिलाओं ने बेखौफ आजादी मार्च के बारे में कहा कि वे लडकियों का पीछा करने वाले और सांभ्रांत गुंडों के खिलाफ सड़कों पर अपना हक जताने के लिए निकली हैं. महिलाएं पुरुषों का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगी.

उल्लेखनीय है कि वर्णिका कुंडू मामले में दोनों आरोपियों को पांच अगस्त को गिरफ्तार कर लिया गया था लेकिन वे उसी दिन जमानत पर छूट गये थे. हालांकि मीडिया के दबाव के चलते पुलिस ने बाद में उन्हें फिर से गिरफ्तार कर लिया. आज उन्हें फिर से अदालत में पेश किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button