Uncategorized

गढ़वा : छेड़छाड़ कर रहे मनचलों को युवती ने चप्पल से पीटा, हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

Garhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र अंतर्गत गोदरमाना बस स्टैण्ड में दिनदहाड़े दो लड़के एक लड़की के साथ छेड़छाड़ करने लगे. दोनों लड़के नशे की हालत में थे. बस स्टैण्ड में मौजूद लोगों ने सोचा युवती के जान पहचान का होगा. छेड़खानी की जानकारी मिलने पर लोगों ने दोनों युवकों को समझा– बुझाकर घर जाने को कहा. कुछ देर के लिए दोनों युवक वहां से चले गये, मगर फिर से वापस आकर पुन: उसी युवती को छेड़ने लगे, जिसके बाद लोगों का गुस्सा फूटा और लोगों ने दोनों की धुनाई कर दी. यह देख लड़की में भी हिम्मत आ गयी और उसने चप्पल निकालकर युवकों को पीटा.

इसे भी पढ़ें :  कैसे लगेगी मानव तस्करी पर लगाम, पांच साल में 395 एफआईआर, 226 गिरफ्तार, केवल 5 या 6 को ही मिली सजा

हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना रंका थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार सिंह को दी. उन्होंने तुरंत गोदरमाना पिकेट पुलिस को मौके पर भेजकर दोनों युवकों को हिरासत में लिया. पुलिस दोनों युवकों को रंका ले गई, जहां पुलिस ने युवती के पिता को बुलाकर मामले की छानबीन की.

घटना के संबंध में बताया गया कि युवती रोज अपने घर कर्री से रामानुजगंज में काम करने जाती थी. आज काम नहीं मिला था. घर जाने के लिये गोदरमाना बस पकड़ने आयी थी. वहीं से दोनों युवक उसके पीछे पड़ गये और उसके साथ छेड़खानी करने लगे. दोनों युवक रामानुजगंज के ही हैं. युवकों का नाम रितेश कुमार और गोपाल पासवान बताया जा रहा है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button