Uncategorized

क्रिकेट खेलते बच्चे की गेंद से टूटा शीशा, राखी बिरला ने बताया कार पर हमला : सच क्या है!

नई दिल्ली: दिल्ली की महिला एवं समाज कल्याण मंत्री राखी बिड़ला की कार पर कथित हमले के मामले में नया मोड़ आ गया है। राखी बिड़ला का कहना था कि अज्ञात लोगों ने उनकी कार पर हमला किया था लेकिन प्रत्यक्षदर्शी कुछ और ही कहानी बयां कर रहे हैं।

उनके मुताबिक राखी बिड़ला की कार के शीशे पर पत्थर नहीं बल्कि पास में क्रिकेट खेल रहे बच्चे की गेंद लगी थी। गेंद लगने के बाद बच्चे और उसके पिता ने राखी बिड़ला से माफी भी मांग ली थी। लोगों का आरोप है कि मंत्री को पुलिस सुरक्षा लेनी है इसलिए वह नौटंकी कर रही है।

क्रिकेट खेलते वक्त जिस बच्चे की गेंद राखी बिड़ला की कार के कांच पर लगी थी उसने भी कहा है कि मंत्री से माफी मांग ली थी लेकिन राखी बिड़ला का कहना है कि बच्चे ने अभी तक माफी नहीं मांगी है। उन्होंने सुरक्षा लेने से भी इनकार किया है।

यह है मामला

रविवार रात राखी बिड़ला रैनबसेरों का औचक निरीक्षण करने के लिए निकली थी। मंगोलपुरी इलाके में जब वे लोगों से बात कर रही थी तभी अज्ञात लोग कथित रूप से उनकी कार पर पत्थर मार कर भाग गए। पत्थर लगने से कार का शीशा चकनाचूर हो गया। हालांकि इस घटना में राखी बिड़ला को कोई चोट नहीं आई। बाद में एफआईआर दर्ज कराने के लिए राखी बिड़ला मंगोलपुर थाने पहुंच गई।

आपको बता दें कि दिल्ली के मंत्रियों को सुरक्षा नहीं ली है। मंत्रियों का कहना है कि उन्हें किसी प्रकार का खतरा नहीं है इसलिए उन्हें सुरक्षा कवच की जरूरत नहीं है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी पुलिस की विशेष सुरक्षा नहीं ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button