Uncategorized

गेंद से छेड़छाड़ करने के आरोपों को ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने किया खारिज

Sydney : ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने इंग्लैंड के खिलाफ पिछले एकदिवसीय मैच के दौरान गेंद से छेड़छाड करने के आरोपों को खारिज किया है. रविवार को खेले गये इस मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी. बाद में एक वीडियो सामने आया जिसमें मैच के दौरान स्मिथ मुंह के किनारे से गेंद पर लार लगाकर उसे चमक देने की कोशिश कर रहे थे.

इसे भी पढ़ें- सीआइडी ने कोर्ट को झूठ कहा है कि इंस्पेक्टर हरीश पाठक ने  NHRC को क्या बयान दिया, जानकारी नहीं

क्या कहा स्टीव स्मिथ ने

स्मिथ ने इससे जुड़ा वीडियो रीप्ले देखने के बाद हंसते हुये कहा कि यह सफेद गेंद में चमक लाने की उनकी मानक तकनीक है जिसमें किसी बाहरी चीज की मदद नहीं ली गयी है. स्मिथ ने कहा कि वह मेरे मुंह का लार था. कुछ लोग उसे होंठ पर लगाने वाले बाम बता रहे हैं. अगर आप मेरे होठों को देखेंगे तो वह काफी सूखी हुई है. निश्चित तौर पर उस पर कुछ भी नहीं लगा था. उन्होंने कहा कि मैं अपने मुंह से ऐसे ही लार निकालता हूं और गेंद पर लगता हूं. इसमें और कुछ नहीं है. गौरतलब है कि इससे पहले एशेज टेस्ट श्रृंखला के दौरान इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन पर गेंद से छेड़छाड का आरोप लगा था.

इसे भी पढ़ें- सुनिये माननीय, पूर्व विधायक आपके बारे में क्या कह रहे हैं…

इंग्लैड ने मैच जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल की

उल्लेखनीय है कि इंग्लैंड ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले तीन मैचों में जीत हासिल कर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है. रविवार को खेले गये तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर एशेज सीरीज में मिली हार का बदला भी चुकता कर लिया. एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 4-0 से हराया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button