Uncategorized

गुमला : विकास मेला के आयोजन पर उठ रहे सवाल

गुमला : आयोजित विकास मेले के संबंध में कांग्रेस के जिला उपायुक्त रमेश कुमार चीनी ने कहा कि यह कोई विकास मेला नहीं था बल्कि भाजपा मेला जैसा माहौल देखा गया। इसमें दूसरी पार्टी के प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया। विकास मेले के नाम पर जो गलत काम हो रहा है उसे भाजपा ढकने का प्रयास कर रही है। इससे पहले लगने वाले विकास मेले में सभी पार्टी के प्रतिनिधियों को मान-सम्‍मन दिया जाता था।

वहीं पूर्व वार्ड सह सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता ने कहा कि मंच पर सिर्फ भाजपा के नेता बैठे और सिर्फ उन्हें ही भाषण देने का मौका मिला। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोगों को बुलाकर अन्य पार्टी के लोगों के साथ भेदभाव किया गया।

इधर, जिला परिषद सदस्य हन्दू भगत ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजित विकास मेला 2015 में कुछ नया नहीं था। त्रिस्तरीय पंचायत जन प्रतिनिधियों को आमंत्रित नहीं किया गया। 31 जनवरी को जिला परिषद की बोर्ड बैठक में इस दुर्भाग्यपूर्ण बात के लिये विकास मेला आमंत्रण के खिलाफ प्रस्ताव लाया जायगा ताकि लोग निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के साथ अपमान जनक रवैया न अपनायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button