Uncategorized

गुमलाः छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी फिर से गिरफ्तार, जा रहा था ससुराल

NEWSWING

Gumla, 11 November : जिस मामले को लेकर गुमला के तत्कालीन एसपी चंदन कुमार झा का तबादला कर दिया गया था. उस मामले पर फरार अभियुक्त को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर गुमला जेल भेज दिया गया. साथ ही इस मामले में अपहरण किए गए नाबालिक लड़की को पोस्को एक्ट के तहत बयान दर्ज करा कर सीडब्ल्यूसी गुमला के हवाले कर दिया है. आपको बता दें कि आज से एक महीना पहले झारखण्ड के गुमला जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था. घटना की जानकारी जब छात्रा ने अपने परिजनों को दी तो दो दिन बाद छात्रा के परिजनों ने चैनपुर थाना में मामला दर्ज कराया था.  इसके बाद तकरीबन 15 दिन के बाद उस आरोपी ने पीड़ित छात्रा का अपहरण कर झारखंड से बाहर चला गया था.

मुख्यमंत्री जनसंवाद में दर्ज कराया था मामला

छात्रा के अपहरण के बाद पीड़िता के परिजन ने मुख्यमंत्री जनसंवाद में मामला दर्ज कराया था.  जिसको लेकर जनसंवाद के दौरान ही सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने गुमला के एसपी चंदन कुमार झा को खरी खोटी सुनाई थी. उन्हें यह तक कह दिया था कि आपको आइपीएस किसने बना दिया है. साथ ही उसी दिन मुख्यमंत्री ने गुमला के एसपी चंदन कुमार झा का तबादला सीआइडी में कर दिया था. उसके बाद रांची परिक्षेत्र की पुलिस ने एसआईटी गठित की थी.

छात्रा की बरामदगी के लिए टीम ने कई जगह की छापामारी

मामले की जांच करते हुए अपहृत छात्रा को बरामद करने एवं आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई जगह छापेमारी शुरू की गई.  इस दौरान एसआईटी टीम को यह पता चला कि अपहृत  छात्रा के साथ आरोपी हरियाणा के करनाल जिले में रह रहा है. जिसके बाद तत्काल एसआईटी की टीम गुमला से हरियाणा के लिए निकल गयी. हरियाणा पहुंचकर गुमला पुलिस ने हरियाणा पुलिस से मदद ली और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की. साथ ही पीड़ित छात्रा को भी बरामद कर लिया.

झारखंड लाने के दौरान ट्रेन से कूद कर भाग गया था आरोपी

पुलिस की टीम पीड़ित छात्रा और आरोपी को ट्रेन से झारखंड ला रही थी. इसी दौरान अभियुक्त  रात के दो बजे शौच का बहाना बना कर चलती ट्रेन से नवीनगर स्टेशन में कूद गया. आरोपी के भाग जाने से पुलिस विभाग परेशान हो गयी. आरोपी की धर-पकड़ के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी करना शुरु कर दी. इसके साथ ही पुलिस ने कोर्ट में आरोपी के भाग जाने का मामला दर्ज करा दिया.

परिजनों का मोबाइल ट्रेस कर अभियुक्त का पता लगाया

छापामारी के साथ-साथ पुलिस आरोपी के परिजनों का मोबाइल भी ट्रेस कर रही थी. जिसके कारण पुलिस को यह जानकारी मिल गई कि अभियुक्त अपने ससुराल वापस आ रहा है. पुलिस ने तत्काल एक टीम बनाई और उसे शनिवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया. अभियुक्त ने बताया कि वह इस मामले पर निर्दोष है, क्योंकि छात्रा ने ही उसे फोन कर बुलाया था और साथ में घर से भागी थी.

अभियुक्त की गिरफ्तारी से पुलिस ने ली राहत की सांस

जिले के नवनियुक्त एसपी अंशुमान कुमार ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली गई है. यह पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है. अभियुक्त के ट्रेन से बाहर जाने से पुलिस काफी परेशान थी. लेकिन पुनः उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. मामले की पूरी तरह से पटाक्षेप हो गया है. फिलहाल गुमला पुलिस ने अभियुक्त को गुमला जेल भेज दिया है. और पीड़ित छात्रा को सीडब्ल्यूसी के हवाले कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार करने पुलिस टीम को विभाग पुरस्कृत करने का विचार करेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button