Uncategorized

गुजरात विस अध्यक्ष ने पीएम मोदी और अंबेडकर को ब्राह्मण बताया, कहा- राम क्षत्रिय व कृष्ण OBC, ब्राह्मणों ने उन्हें बनाया भगवान

Gujrat : गुजरात विधानसभा अध्यक्ष राजेंद्र त्रिवेदी ने शनिवार को पीएम मोदी और भीम राव आंबेडकर को ब्राह्मण बताया और भगवान कृष्ण को ओबीसी के रूप में परिभाषित किया. उन्होंने कहा कि ऋषि सांदिपनी ने कृष्ण को भगवान बनाया. त्रिवेदी ने ये बातें गांधीनगर में ब्राह्मण बिजनेस समिट के दौरान कहीं.  त्रिवेदी ने कहा कि ब्राह्मण समुदाय कभी शक्ति का भूखा नहीं रहा, उसने कई राजाओं की सफलता में योगदान दिया है. चंद्रगुप्त मौर्य, भगवान राम और भगवान कृष्ण की सफलता में ब्राह्मणों का हाथ है. उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने भगवान को बनाया, भगवान राम क्षत्रिय थे लेकिन उन्हें भगवान बनाने के पीछे ऋषि और मुनि थे. कृष्ण ओबीसी थे, उन्हें भगवान बनाने के पीछे भी सांदिपनी ऋषि का हाथ था.  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button