
Giridih : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित सिहोडीह स्थित शिव इलाके में शुक्रवार देर रात डकैतो ने एक घर में जमकर उत्पात मचाया. डकैतों ने तीन-चार लाख रुपये नकद और जेवर ले लिये और फरार हो गये. वहीं स्थानीय पुलिस को इस पूरी घटना की सूचना दी गयी. जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच की.
इसे भी पढ़ें- क्या अफसरों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास को बकोरिया कांड के दोषियों की कतार में खड़ा कर दिया !
क्या है पूरी घटना
घटना के बारे में भुक्तभोगी मनोहर सोनार ने बताया कि रात करीब 10 बजे वो अपनी साली को सदर अस्पताल से देखकर से घर लौटे थे. जब वह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां पहले से ही कुछ हथियार बंद लोग घात लगाये बैठे थे. लगभग 10 से ज्यादा की संख्या में आये लोगों ने हथियार का भय दिखाकर उन्हें अपनी गिरफ्त में ले लिया और बिना शोर मचाये दरवाजा खुलवाने को कहा. हथियार की वजह से वो डर गये और घर का दरवाजा खुलवाया. जैसे ही उनके घरवालों ने दरवाजा खोला हथियार बंद लोगों ने घर के अन्य सदस्यों को भी अपने कब्जे में ले लिया. डकैतों ने जान मारने की धमकी दी और घर में रखे सारे पैसे और जेवर के बारे में पुछताछ की. साथ ही चाभी लेकर पूरे घर को खंगाला डाला. इस दौरान उनकी बदमाशों से हल्की धक्का मुक्की भी हुयी लेकिन पिस्टल के भय के आगे उनकी एक ना चली. लगभग 20 से 25 मिनट तक उत्पात मचाने के बाद डकैत तीन से चार लाख रुपये नकद और तीन सोने की चैन, कान की बाली, पायल का तीन सेट लेकर फरार हो गये. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी साली अपने इलाज के लिये पैसे और जेवर लेकर आयी थी जो कि सदर अस्पताल में इलाजरत है.
इसे भी पढ़ें- झारखंड के शीर्ष दो अफसरों पर संगीन आरोप, विपक्ष कर रहा कार्रवाई की मांग, सरकार की हो रही फजीहत, रघुवर चुप
जांच में जुटी पुलिस
मामले की सूचना पर रात में ही गश्ती टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. वहीं सुबह इंस्पेक्टर संजीव कुमार मिश्रा दल बल के साथ भुक्तभोगी के घर पहुंचे और जांच पड़ताल किया. इस बाबत इंस्पेक्टर संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि भुक्तभोगी के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल अनुसंधान जारी है, और जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जायेगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




