
Giridih: गिरिडीह पुलिस ने मंगलवार को तीन साइबर अपराधियों को धर दबोचा. एसडीपीओ मनीष टोप्पो ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि तीनों अपराधियों को बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह गांव से गिरफ्तार किया गया. अपराधियों के पास से 3 मोबाइल, 5 फर्जी सीम कार्ड, 5 बैंक खाता, 9500 नगद रुपए, एक खाते से 2 लाख 14 हजार के ट्रांजेक्शन का डिटेल्स खाता व अन्य कागजात बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें – जब कोलियरी खोलनी थी, तब डीसी-एसपी ने जिस संचालन समिति के लोगों के साथ बैठकें कीं, अब उन्हीं पर लगाया जा रहा उग्रवादी होने का ठप्पा
जिले में पांव पसार रहा साईबर अपराध
पिछले कई सालों से गिरिडीह साइबर अपराधियों का सुरक्षित ठिकाना बनता जा रहा है. साइबर अपराध के लिए बदनाम जामताड़ा जिले से सटे होने के कारण गिरिडीह भी इसकी चपेट में आ रहा है. पिछले एक साल में दर्जनों साइबर अपराधियों को गिरिडीह से गिरफ्तार किया गया है. देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस आए दिन साइबर अपराधियों की तलाश में गिरिडीह पहुंचती है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




