Uncategorized

गिरिडीह/बिरनी: धड़ल्ले से हो रही है कोयले की तस्करी, सैकड़ों मोटरसाइकिल से रात भर ढोया जा रहा कोयला

News Wing

पुलिस को है जानकारी फिर भी कार्रवाई नहीं

Giridih, 16 October: गिरिडीह जिले स्थित बिरनी थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों खुलेआम अवैध कोयला तस्करी किया जा रहा है. हैरत की बात यह है कि पुलिस विभाग को मामले की सारी जानकारी रहने के बाद भी किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही. पुलिस का यह रवैया क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है.

आज तक कोयला कारोबारियों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं

अवैध कोयला का कारोबार शाम ढलते ही शुरू हो जाता है, जो रात भर संचालित रहता है. बता दें कि इस बीच पुलिस पेट्रोलिंग वाहन के द्वारा रात भर गस्ती पर होने का दवा भी किया जाता है. लेकिन आज तक कोयला कारोबारियों पर किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं किया जाना एक सवाल बना हुआ है.

यह भी पढ़ें: गिरिडीहः अवैध कोयला लदी 9 बैलगाड़ी जब्त, तीन गिरफ्तार

मोटरसाइकिल से रात भर ढ़ोया जाता है कोयला

कोयला के अवैध करोबार की बात करें, तो मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बनियाङीह, बुढ़ियाखाद से चोरी छिपे कोयला निकाला जाता है. और मोटरसाइकिल पर लाद कर बिरनी के चिताखारो, खुरजियो, भरकटटा, बरांय, मनकडीहा, जुठाहाम, शाखाबारा, खरखरी, बरहमसिया, जरीडीह जैसे दर्जनों गांवों में रात भर धड़ल्ले से बेचा जाता है.

वृहद डिपो संचालित किये जाने की है खबर

इतना ही नहीं सूत्रों से मिली जानकारी की मानें तो बिरनी के ग्रामीण इलाकों में एक वृहद डिपो संचालित है. जहां से रातों रात ट्रकों के माध्यम से अवैध कोयला राजधनवार तिलैया के ग्रामीण इलाकों में खुलेआम बेचा जा रहा है.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

कोयला के अवैध कारोबार के संबंध में पूछे जाने पर सरिया एसडीपीओ दीपक कुमार शर्मा ने कहा कि कोयला तस्करों की पहचान कर ठोस कार्रवाई की जायेगी. किसी कीमत पर अवैध कोयला का कारोबार बिरनी में संचालित नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है. जल्द ही कार्रवाई की जायेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button