
Giridih: जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुम्हरगड़िया से दो साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. शनिवार को एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. एसडीपीओ ने बताया कि गांडेय थाना क्षेत्र के आसनबोनी निवासी 21 वर्षीय गोनिक मंडल एवं बेंगाबाद थाना क्षेत्र के किसनीचक निवासी बजरंगी मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों के पास से 4 मोबाइल, 10 सीम कार्ड, एक एटीएम व एक बाइक बरामद की गई है. वहीं मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 422/17 के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




