Giridih : जिले के देवरी थाना क्षेत्र स्थित दिघ्घी पंचायत के गंभारडीह में एक विवाहिता का दो बच्चों के साथ शव खेत के कुएं में तैरते हुए पाया गया. कुएं में तीन शव एक साथ होने की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गयी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से निकाला और पड़ताल शुरू कर दी. शव की पहचान गंभारडीह गांव के ही राकेश राय की पत्नी सोनी देवी, उसके 4 वर्षीय बेटी मरु कुमारी व एक वर्षीय पुत्र ललन कुमार के रूप में की गयी.
शनिवार सुबह से सभी थे गायब
बताया गया कि शनिवार सुबह कपड़े धोने की बात कह सोनी अपने दोनों बच्चों के साथ घर से निकली थी. काफी देर तक घर नहीं लौटने पर ससुराल वालों ने उसके मायके में फोन कर उसके गायब होने की जानकारी दी. मायके जाने की आशंका जाहिर करते हुए वहां पहुंचने पर सूचना दिए जाने की बात कही. प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका के पति सूरत में काम करटे हैं. वहीं मृतका सोनी का अपने सास व गोतनी से हमेशा झगड़ा होने की बात सामने आ रही है.
मृतका के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
शव मिलने की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन मौके पर पहुंचे. मामले को लेकर मृतका के भाई अरुण सिंह ने थाने में आवेदन देकर अपनी बहन, भांजा व भांजी की हत्या का आरोप लगाया है. आवेदन में ससुराल वालों पर हत्या कर शव को गांव से दूर खेत स्थित कुएं में डालने का आरोप लगाया है.
पुलिस कर रही जांच
देवरी थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने कहा कि मृतका के भाई द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है. वहीं शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया है.
Read Next
13/03/2023
“पिक्चर अभी बाकी है” के निर्माता-निर्देशक और लेखक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप, हाईकोर्ट ने जारी किया नोटिस
14/01/2023
Jharkhand: सचिव से लेकर निदेशक तक करेंगे शिक्षा कार्यालयों का निरीक्षण, आदेश जारी
09/01/2023
बिजली उपभोक्ताओं और ऊर्जा मित्रों की निगरानी अब जीआईएस तकनीक से करेगा JBVNL
07/11/2022
रांची : पत्नी के अवैध संबंध के शक में हैवान बना पति, बेटी को धुर्वा डैम में फेंका, गिरफ्तार
13/08/2022
PM-KISAN के लाभ के लिये किसानों को कराना होगा e-KYC
17/12/2021
रांची : सदर अस्पताल मामले में कोर्ट ने जतायी नाराजगी, कहा अब नहीं दे समय
27/10/2021
धनबाद मंडल कारा में सिटी एसपी ने की छापेमारी, खैनी और बीड़ी बरामद
11/10/2021
‘चमकी की दुनिया’ से बच्चे सीखेंगे स्वास्थ्य और शिक्षा का पाठ
17/01/2021
ट्रेनों में IRCTC की यह सुविधा फिर से हुई बहाल, यात्री पसंदीदा रेस्टोरेंट से मंगा सकेंगे अपना पसंदीदा खाना
10/11/2020
बिहार अपडेटः तेजप्रताप पिछड़े, शत्रुघ्न के बेटे लव सिन्हा को बढ़त
Back to top button