Uncategorized

गिरिडीहः गरीब कल्याण मेला के नाम पर खानापूर्ति, बुलाये ही नहीं गये लोग

News Wing

Giridih, 22 September: गिरिडीह के बेंगाबाद प्रखंड कार्यालय में सरकार की ओर से आयोजित गरीब कल्याण मेला का आयोजन कर मजह खानापूर्ति की गयी. रघुवर सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर आयोजित इस मेले को लेकर पदाधिकारियों ने तैयारी तो खूब की थी, लेकिन मेला को लेकर प्रचार-प्रसार नहीं किया गया. जनता तक मेले की जानकारी नहीं पहुंची. इसके कारण लोग मेले में पहुंचे ही नहीं. दिन भर मेले में सन्नाटा पसरा रहा. कुछ लोग पहुंचे भी तो उन्हें गरीब कल्याण मेला का कोई लाभ नहीं मिल सका. मेले में आये लोगों ने कहा कि मेले के आयोजन के नाम पर अधिकारियों ने सिर्फ खानापूर्ति और पैसों की बर्बादी की गयी.

पंचायत प्रतिनिधियों ने आयोजन को बताया दिखावा

इलाके के पंचायत प्रतिनिधियों ने भी मेले के आयोजन को महज दिखावा करार दिया. उन्होंने कहा कि मेला को लेकर किसी को कोई जानकारी नही दी गयी थी, जिसके कारण लोग मेले में मिलने वाले लाभ से वंचित रह गए. प्रखंड प्रमुख रामप्रसाद यादव और उपप्रमुख उपेंद्र कुमार ने भी प्रशासन के इस उदासीन रवैये पर खासी नाराज़गी जताई. वहीं मेले में प्रखंड के कई पदाधिकारी भी नदारद दिखे, यहां अधिकारियों की गैरमौजूदगी से लोगों में और भी नाराज़गी बढ़ गयी. लोगों ने इस प्रकार के आयोजन को सरकार और प्रशासन की नाकामी करार देते हुए अपने गुस्से का इज़हार किया.

गरीबों की योजना गरीबों तक पहुंचने से रोका जा रहा

किसान मित्र रामलाल मंडल एवं स्थानीय झामुमो नेता नुनुराम किस्कू उर्फ़ टाइगर ने कहा कि भाजपा सरकार और पदाधिकारियों की मिलीभगत से गरीबों की योजना को गरीबों तक पहुंचने से रोका जा रहा हैं. मामले पर जब बेंगाबाद बीडीओ कुमार अभिषेक सिंह से पूछा गया तो उन्होंने स्वास्थ्य समस्या के कारण छुट्टी में होने की बात कही. हालांकि उन्होंने कहा कि मेले के प्रचार-प्रसार के लिए जनप्रतिनिधियों को पहले ही सूचना दे दी गयी थी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button