Uncategorized

गरीब परिवार की छात्रा सुदीक्षा को अमेरिका के बॉबसन कॉलेज में 3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप मिली

 Lucknow : यूपी की छात्रा सुदीक्षा भाटी को अमेरिका के प्रतिष्ठित बॉबसन कॉलेज ने चार साल के कोर्स के लिए 3.8 करोड़ की स्कॉलरशिप मुहैया कराई है. बता दें कि सुदीक्षा बुलंदशहर की रहने वाली है. वह बेहद गरीब परिवार से है. उसके पिता चाय बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं. सुदीक्षा भाटी ने 12वीं में सीबीएसई से 98 फीसदी मार्क्स लाकर अपने जिले में टॉप किया था.  परिवार की आर्थिक स्थिति और सामाजिक रूढ़ियां भी सुदीक्षा की पढ़ाई  में बाध नहीं बनी. अब उसका अमेरिका में पढ़ने का सपना पूरा होने जा रहा है. अपनी उपलब्धि के बारे में सुदीक्षा ने कहा कि पहले मेरे लिए पढ़ाई करने का सपना पूरा करना आसान नहीं था. बताया कि 2011 में मुझे विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी स्कूल में दाखिला मिल गया. उसके बाद मेरे लिए रास्‍़ता आसान हो गया.  बता दें कि इस स्कूल में बड़ी संख्या में वंचित समुदाय से आने वाले बच्चे पढ़ते हैं.

 इसे भी पढ़ें  :  फर्जी डिग्री मामले में यूनिवर्सिटी के VC समेत 4 अधिकारियों पर मामला दर्ज

   शिव नडार फाउंडेशन ने विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी की स्थापना की है

अमेरिका जाकर पढ़ने के सपने के बारे में सुदीक्षा ने कहा कि मेरी मां स्कॉलरशिप के बारे में जानकर बहुत खुश थीं, क्योंकि उन्हें लगा कि भगवान ने उनकी प्रार्थना सुन ली है. हालांकि मेरे पापा को अमेरिका जाकर पढ़ाई करने को लेकर थोड़ी शंका थी. कहा कि मुझे खुशी है कि कमजोर आर्थिक स्थिति के बाद भी मेरा सपना पूरा होने जा रहा है. जान लें कि शिव नडार फाउंडेशन ने  विद्याज्ञान लीडरशिप एकेडमी की स्थापना 2009 में  की थी. वर्तमान में बुलंदशहर और सीतापुर के 1900 से ज्यादा गरीब परिवाराेेंें के बच्चे इस प्रोग्राम के तहत अपनी स्कूली शिक्षा पूरी कर पा रहे हैं.  

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button