Uncategorized

गणेश चतुर्थी के मौके पर शेयर बाजार बंद

News Wing
Mumbai, 25 August: देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक शुक्रवार को गणेश चतुर्थी के मौके पर बंद हैं. शेयर बाजार नियमित कारोबार के लिए सोमवार, 28 अगस्त को खुलेंगे. इससे पहले शेयर बाजार में गुरुवार को नियमित कारोबार हुआ. सेंसेक्स 28.05 अंकों की तेजी के साथ 31,596.06 पर और निफ्टी 4.55 अंकों की तेजी के साथ 9,857.05 पर बंद हुए.

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह 105.43 की मजबूती के साथ 31,673.44 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 28.7 अंकों की बढ़त के साथ 9,881.20 पर खुला.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button