रांची: मुख्य सचिव आर एस शर्मा ने कहा कि गणतंत्र दिवस 2014 के अवसर पर निकलने वाली प्रभात फेरी के प्रचार पर जोर दिया जाए। वे आज गणतंत्र दिवस समारोह 2014 की तैयारी के संबंध में मंत्रिमंडल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि प्रभात फेरी में भाग लेने वाले छात्रों को इस कार्यक्रम का एक हिस्सा माना जाना चाहिए और समारोह में उनके लिए स्थान आरक्षित किया जाना चाहिए।उन्होंने कहा. कि छात्रों के लिए जलपान और अन्य व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
मंत्रिमंडल समन्वय सह राजस्व विभाग के प्रधान सचिव श्री. जे0बी0 तुबिद ने कहा कि झांकी में आपत्तिजनक दृश्यों को प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह में अच्छा कवरेज के लिए मीडिया के लोगों के लिए एक अलग जगह सुरक्षित किया जाना चाहिए।
मुख्य सचिव ने कहा कि झांकी में विभागों की उपलब्धियों की प्रदर्शनी पर जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समारोह में सुरक्षा, पाकिर्ंग, पीने के पानी, सफार्इ और कार्यक्रम की अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाए।
कला, संस्.ति, खेल एवं युवा मामलों विभाग की सचिव श्रीमती वंदना डाडेल ने कहा कि गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक सांस्.तिक कार्यक्रम का आयोजन आर्यभट्ट सभागार में किया जाना चाहिए।
बैठक में सभी विभागों के प्रधान सचिव, सचिव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।




