Uncategorized

खेल के दौरान मैदान पर तीर गिरा, क्रिकेट मैदान खाली कराया

News Wing

News Desk: इंग्लिश लीग मैच के दौरान द ओवल क्रिकेट स्टेडियम में पिच पर एक तीर आकर गिरा जिससे मैदान को खाली करा दिया गया और खेल भी रोक दिया गया. लंदन मैट्रोपोलिटन पुलिस ने कहा कि कोई घायल नहीं हुआ है और अभी तक किसी को भी इस संबंध में गिरफ्तार नहीं हुई है. पुलिस ने एक बयान में कहा कि इस घटना को आतंकवाद से जोड़ कर नहीं देखा जा रहा है. स्टेडियम में सर्रे और मिडिलसेक्स के बीच मैच खेला जा रहा था. घटना के बाद से कवर ढक दिए गए हैं. स्थानीय समय के अनुसार करीब शाम चार बजे एक तीर हवा में लहराता हुआ खिलाड़ियों के पास गिर गया. पुलिस ने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि तीर स्टेडियम से बाहर से आया था.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button