Uncategorized

खूंटी: रंगदारी मांगने आये तीन लोग गिरफ्तार

NEWSWING KHUNTI, 7 AUGUST : खूंटी के एक निर्माणाधीन अस्पताल में रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खूंटी रांची मुख्यमार्ग के पास जियरप्पा में अरूणा खलखो के निर्माणाधीन अस्पताल में गोसला उरांव जीदन संगा एवं सरोज महतो को पुलिस ने मामले में रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

इन तीनों ने सुबह अस्पताल के कर्मचारियों से 200 रूपये की रंगदारी वसूली. तीनों फिर शाम को अस्पताल पहुंचे और 50 हजार रूपये की मांग करने लगे, तब इसकी सूचना पुलिस को दी गयी, जिसके बाद पुलिस ने रंगदारी मांगने वालों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया.

खूंटी के थाना प्रभारी अहमद अली के नेतृत्व में छापेमारी कर इन अपराधियों को पकड़ा गया. जिसमें भगवान प्रसाद झा, नरेश सिंह सहित खूंटी थाना के सशस्त्र बल के अन्य लोग शामिल थे. गिरफ्तार किये गये गोसला उरांव पर पहले भी अपने सहयोगी के साथ मिल कर हत्या जैसे आपराधिक घटना को अंजाम देने का मामला है.

एक अन्य मामले में मिली सफलता

एक अन्य मामले में खूंटी पुलिस को आज बड़ी सफलता मिली. पुलिस अधीक्षक आश्विनी कुमार सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर झगडू मुंडू को अनिगडा मोड के पास से छापेमारी के बाद गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार अभियुक्त पर सहयोगियों के साथ मिलकर सपारोम में लेबडा नाग की हत्या करने व शव को जला देने के मामले में केश दर्ज है. पुछताछ के क्रम में अपराधी ने मामले में अपना दोष स्वीकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button