
Khunti : स्वास्थ्य विभाग ने खूंटी में 108 एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ रविवार को किया. ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने खूंटी में आयोजित एक कार्यक्रम में एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन किया. जिले में एम्बुलेंस सेवा शुरु होने से तोरपा, कर्रा और मुरहू प्रखंड के लोगों को मेडिकल इमरजेंसी में काफी सुविधा मिलेगी.
200 हॉकी खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण
एम्बुलेंस सेवा के शुभारंभ के साथ ही खूंटी के 12 हॉकी केन्द्रों के 200 हॉकी खिलाड़ियों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया. वहीं, नियोजन योजना के तहत एक युवती आशा कुजूर को लकी यार्न टेक्सटाइल कंपनी के ओपरेटर पद के लिए नियुक्ति पत्र दिया गया.
एम्बुलेंस सेवा शुरु होने से सड़क दुर्घटनाओं से मौत में होगी कमी
मौके पर मौजूद जिले के उपायुक्त ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक कार्यक्रम बताया. साथ ही उन्होंने एम्बुलेंस शुरू होने के बाद से जिले में सड़क दुर्घटनाओं से मौत में कमी होने की बात कही. वहीं ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने डीसी को निर्देश दिया कि एम्बुलेंस सेवा के लिए 108 नंबर के लिए एक कंट्रोल रूम बनाये, ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो.




