Uncategorized

खूंटी गैंग रेप केस : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राजभवन तक किया आक्रोश मार्च

Ranchi : खूंटी में पांच युवतियों के साथ हुए गैंग रेप की घटना और इसे अंजाम देनेवाले आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के खिलाफ आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने रांची में आक्रोश मार्च निकाला. यह मार्च शहीद चौक से राजभवन तक गया. इसमें कहा गया कि इस घटना को कुछ लोगों की मिलीभगत और इशारों पर युवकों ने अंजाम दिया है, जो कि समाज को शर्मशार करनेवाली घटना है. अभी तक पुलिस खुलेआम घूम रहे आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पायी है. ऐसे में अपराधियों का मनोबल और बढ़ रहा है. 

इसे भी पढ़ें- भाजपा सांसद कड़िया मुंडा के तीन हाउस गार्ड का अपहरण, पत्थलगड़ी समर्थकों पर आरोप

बैरिकेडिंग को तोड़ आगे बढ़े, पुलिस से उलझे

आक्रोश रैली के दौरान एबीवीपी के सदस्य बैरिकेडिंग को तोड़ राजभवन की तरफ बढ़ने लगे. पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तो वे पुलिस आधिकारियों से ही उलझ गये. तब पुलिस के अधिकारियों ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया.

 

 

इसे भी पढ़ें- खूंटी गैंगरेप कांड के पीछे चर्च: सुदर्शन भगत 

संबंधित संस्थानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

संबंधित संस्तानों पर प्रतिबंध लगाने की मांग

अक्रोश मार्च में एबीवीपी के सदस्य बैनर लेकर चल रहे थे. इसमें उनकी मांगें भी लिखी हुई थीं. इसमें प्रमुख तौर पर दोषियों पर अविलंब कार्रवाई करने और संबंधित संस्थानों को प्रतिबंधित करने की मांगें शामिल थीं. इस आक्रोश मार्च में एबीवीपी के प्रदेश सह मंत्री आशुतोष सिंह, विभाग संयोजक मोनू शुक्ला, जिला संयोजक विवेक कुमार समेत कई छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button