Uncategorized

खूंटी गैंगरेप केसः पादरी समेत 12 लोगों से पूछताछ, एक आरोपी की फोटो जारी

Khunti: राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में जन-जागरुकता फैलाने गयी पांच लड़कियों के साथ हथियार के बल पर हुए रेप के मामले में पुलिस ने अबतक 12 लोगों से पूछताछ की है. इनमें एक पादरी भी शामिल हैं. वही करीब 6 लोगों को हिरासत में लिये जाने की खबर है. खूंटी पुलिस ने एक आरोपी की फोटो जारी किया है, और आरोपी की जानकारी देनेवाले, उसका पता बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. इधर राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड डीजीपी से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मांगी है.

Khunti: राजधानी रांची से सटे खूंटी जिले में जन-जागरुकता फैलाने गयी पांच लड़कियों के साथ हथियार के बल पर हुए रेप के मामले में पुलिस ने अबतक 12 लोगों से पूछताछ की है. इनमें एक पादरी भी शामिल हैं. वही करीब 6 लोगों को हिरासत में लिये जाने की खबर है. खूंटी पुलिस ने एक आरोपी का फोटो जारी किया है, और आरोपी की जानकारी देनेवाले, उसका पता बताने वाले को 50 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. इधर राष्ट्रीय महिला आयोग ने झारखंड डीजीपी से पूरे मामले की विस्तृत जानकारी मांगी है. आयोग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है. आयोग ने कहा कि यह टीम पूरे मामले की जांच करेगी.

इसे भी पढ़ेंःलोहरदगाः डबल मर्डर से सनसनी, लेवी की मांग को लेकर हत्या की आशंका

ज्ञात हो कि 19 जून को खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र में पांच लड़कियों के साथ गैंगरेप हुआ है. दरअसल, पांचों लड़कियां आशा किरण नाम के एनजीओ की ओर से मानव तस्करी के ख़िलाफ़ नुक्कड़ नाटक करने यहां पहुंची थी. और मंगलवार को कोचांग के स्टॉपमन मीडिल स्कूल में नुक्कड़-नाटक कर रहीं थी, इसी दौरान दो बाइक पर 5-6 लोग आए और बंदूक की नोक पर लड़कियों को जंगल ले गए. जहां उनके साथ दरिंदगी की गई.

कोचांग स्कूल के फादर से पूछताछ

खूंटी पुलिस ने शुक्रवार देर शाम कोचांग विद्यालय के फादर अल्फांसो आईंद से खूंटी थाना में पूछताछ की. दुष्कर्म मामले में फादर पर पुलिस को सहयोग नहीं करने और घटना की जानकारी नहीं देने का आरोप है. खूंटी एसपी ने बताया कि अपराधी इस दौरान दो नन को भी अपने साथ ले जा रहे थे, जिन्हें ले जाने से फादर आईंद ने रोका, लेकिन पांचों लड़कियों की मदद नहीं की. हालांकि पूछताछ के बाद पादरी पीआर बॉण्ड पर छोड़ दिया गया.

िुिपिु

बता दें कि पूरे मामले को लेकर अड़की थाना में एक और खूंटी महिला थाना में दूसरा केस दर्ज है. वही फादर अल्फांसो के खिलाफ भी नामजद केस दर्ज किया गया है. फिलहाल इस मामले में पांच लड़कियों और एक पुरुष का 164 के तहत बयान दर्ज कर लिया गया है और पीड़िताओं का मेडिकल टीम गठन कर मेडिकल जांच भी करा लिया गया है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button