Uncategorized

खुलेगी जपला सीमेंट फैक्ट्री, उपेंद्र सिंह ने लिया स्वामित्व

Daltonganj: पलामू जिले की जपला सीमेंट फैक्ट्री का स्वामित्व पटना उच्च न्यायालय के प्रतिनिधि विनोद कुमार चौधरी ने उपेंद्र निखिल हाईटेक कंट्रक्शन प्राईवेट लिमिटेड को सोमवार को सौंप दिया. स्वामित्व लेने से पहले उपेन्द्र सिंह ने उच्च न्यायालय के प्रतिनिधि के साथ सीमेंट फैक्ट्री का जायजा लिया. गौरतलब है कि मई में जपला सीमेंट की नीलामी की बोली सबसे अधिक 13 करोड़ 56 लाख रुपये लगाकर उपेंद्र सिंह ने यह फैक्ट्री खरीद ली थी. नीलामी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फैक्ट्री को सौंपने की प्रक्रिया अपनायी गयी. इसी बीच उच्च न्यायालय के प्रतिनिधि विनोद कुमार चौधरी जपला पहुंचे और फैक्ट्री की कागजात के साथ उपेन्द्र सिंह को चाभी सौंप दी.

इसे भी पढ़ें : शिबू सोरेन के आवास पर दावत-ए-इफ्तार, विपक्षी एकजुटता का कलेवर दिखा, 2019 में भाजपा को पटखनी देने के बुने गये सपने

नीलामी  में  लिया कारखाना

इस मामले में श्री चौधरी ने बताया कि उपेंद्र सिंह ने बंद जपला सीमेंट कारखाना नीलामी  में 13 करोड़ 56 लाख रुपये में लिया है. संपूर्ण कारखाना अब उनके स्वामित्व में आ गया है. कारखाना हस्तांतरण के बाद उपेंद्र सिंह ने कारखाने की हरेक मशीन का मुआयना किया. उन्होंने बताया कि हुसैनाबाद के लोगों के लिए यह कारखाना रोजी-रोटी के अलावा आन और शान का भी प्रतीक है. वह हैदरनगर के पंसा गांव के निवासी हैं. उन्हें इस कारखाने से आत्मिक लगाव है. इसमें काम करने वाले मजदूर उनके परिवार की तरह हैं. उन्होंने कहा कि चार माह के अंदर वह मजदूरों के 36 करोड़ रुपये बकाये का हर हाल में भुगतान कर देंगे.

इसे भी पढ़ेंःचाईबासाः गोईलेकरा में नक्सलियों ने सड़क निर्माण में लगी 13 वाहनों को फूंका

लौटेगी रौनक

कारखाना चालू करने के लिए एक सप्ताह के अंदर कोलकाता से इजीनियर्स को बुलाया गया है. वह कारखाने की सभी मशीनों की जांच कर बतायेंगे की कारखाने को कैसे चालू कराया जा सकता है. इस बाबत राज्य सरकार को भी कारखाना चलाने के लिए प्रस्ताव दिया गया है. 14 जून को सरकार के साथ उनकी वार्ता भी होनी है. सरकार का सहयोग मिला तो वह जपला की रौनक को दुबारा वापस लाकर दिखा देंगे. उपेंद्र सिंह ने बताया कि कारखाने के पास 15 मेगावाट बिजली पैदा करने की क्षमता है. इसके अलावा बगल में सोन नदी में पर्याप्त जल, कारखाना तक रेल लाईन व बौलिया माईंस में पर्याप्त पत्थर का भंडार भी मौजूद है. इस दौरान सुधीर कुमार, राजीव रंजन तिवारी, भोला ओझा, टूटू सिंह, सतेंद्र सिंह, सैयद जक्की हुसैन रिजवी, बृजकिशोर सिंह, संजय पाठक, लाल बाबु सिंह, संतोष सिंह, मनु पांडेय, अविनाश कश्यप के अलावा जपला सीमेंट फैक्ट्री के सिक्यूरिटी इंचार्ज रंधीर कुमार भी उपस्थित थे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button