Uncategorized

खादी मेले में मनोरंजन से लेकर आधार कार्ड शिविर तक

राँची : यहां मोरहाबादी मैदान में आयोजित राष्ट्रीय खादी एवं ग्रामोद्योग महोत्सव 2013 के दूसरे दिन क्रिसमस को लेकर लोगों की काफी भीड़ दिखी। गीत एवं नाटक प्रभाग के असम, आन्ध्रप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़ एवं झारखण्ड से आए कलाकारों ने आज मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसे मेले में आये लोगों ने खूब सराहा। साथ ही विपुल नायक के नृत्य अकेडमी (दीपांजली) से आऐ नन्हें कलाकारों की कलाकारी को देख कर लोग मंत्रमुग्ध हो गये।

मेले में आए महिलाएं जहां मलवारी, मूंगा, बालूचेरी, कथास्टीच एवं अन्य डिजार्इनों की साड़ियां खरीदने में व्यस्त दिखी, वहीं पुरूष वर्ग आधार कार्ड, स्वास्थ्य शिविर, पहचान पत्र , डाक विभाग के शिविर एवं विभिन्न बैंको के शिविरों में जाकर जानकारी प्राप्त करते हुए नजर आए। मेले में आधार कार्ड बनवाने को लेकर अभी तक 150 फार्म जमा किए जा चुके है और पहचान पत्र बनाने को लेकर अभी तक 350 फार्म जमा किए जा चुके है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के द्वारा लगाए स्टॉल में लोगों को वर्तमान सरकार की उपलब्धियों की पुस्तक नि:शुल्क दी जा रही है।

बच्चे मेला परिसर में लगे झूले एवं फूडकोट में जाकर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे हैं। असम से आए बांस से निर्मित फर्नीचर, बंगाल से आए चमडे़ के उत्पाद, पंजाब से आए डिजार्इनर कुर्ती उत्तरप्रदेश के मिट्टी से निर्मित सजावटी समान एवं कालीन इत्यादि के स्टॉलों पर बहुत ज्यादा भीड़ रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button